जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बैंक प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Jan 20, 2026 - 18:27
Jan 20, 2026 - 18:29
 0  378
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बैंक प्रतिनिधियों की हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मे प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में देरी न की जाये। स्वीकृत आवेदनों के मामले ऋण जल्द अवमुक्त कराया जाये। आवेदनों में गलती को ठीक करने में आवेदकों की सहायता की जाये। उन्होंने खराब प्रगति वाले बैकों को सुधार करने के निर्देश दिये, तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ती सुनिश्चित की जाये। उन्होंने अब तक की प्रगति के बारे मे जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)