राजस्थान: जलमहल में साधु बन कर रहता था इनामी आरोपी, पुलिस को देख याद आया 35 साल पुराना पाप!
करौली में 35 साल पुराने हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी जिस तरह से खुद को छिपा रहा था, उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
करौली (आरएनआई) राजस्थान के जिला करौली में 35 साल पुराने एक हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूरौठ थाना पुलिस ने पिछले 35 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी रणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश के बरसाना से गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बरसाना के जलमहल में साधु का वेश धारण कर अपनी फरारी काट रहा था.
मामले को लेकर सूरौठ थाना अधिकारी महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 22 मार्च 1989 का है. उस दिन मानसिंह कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता राम भरोसे प्रजापत और छोटा भाई विजय सिंह गांव के सरकारी कुएं पर पशुओं को पानी पिला रहे थे. इसी दौरान आरोपी रणवीर सिंह और अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्हें 'नीच जाति' का बताते हुए पानी पिलाने का विरोध किया. उन्होंने राम भरोसे और विजय सिंह के साथ लाठियों से मारपीट की. इसके बाद आरोपी उनके घर भी पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें राम भरोसे की मृत्यु हो गई.
पुलिस ने उस समय आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी रणवीर सिंह सन 1991 में जमानत पर जेल से बाहर आ गया और तब से फरार चल रहा था.न्यायालय के कई वारंट जारी होने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ.
थाना अधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2017 को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने रणवीर सिंह को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुना दी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया. पुलिस ने विभिन्न लोगों से पूछताछ की और कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



