चांदी लूटकांड में पूर्व होमगार्ड का बेटा गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

Aug 4, 2025 - 15:39
 0  81
चांदी लूटकांड में पूर्व होमगार्ड का बेटा गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

मथुरा (आरएनआई) फरह क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे पर चांदी कारोबारी भाइयों से चांदी लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। पुलिस ने इससे पहले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

29 जुलाई की रात करीब आठ बजे डैंपियर नगर में रहने वाले चांदी कारोबारी गौरव और कन्हैया के साथ लूट हुई थी। आधा दर्जन बदमाशों ने फरह थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर 82 किलो चांदी लूटी थी। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने दो बदमाश नीरज और पदम को आगरा-मथुरा हाईवे पर ग्वालियर बाईपास के निकट मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें नीरज की दोनों टांगों में गोली लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उनके पास से लूटी गई चांदी, पिस्टल व घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई थी।

मामले में एक और आरोपी अछनेरा के गांव हसेला निवासी केपी उर्फ केंद्रपाल को गांव झुडावई में खादर वाली मइया मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किए हैं। वारदात के बाद आरोपियों ने मोबाइल नगला में खेतों में फेंक दिए थे। वहीं वारदात में शामिल लव, रोहित, भोला की तलाश अभी जारी है।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। पुलिस की टीमें आगरा, अलीगढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में दबिश दे रही हैं। अब तक करीब 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। आरोपी केंद्रपाल के पिता शिवराम होमगार्ड थे। उनकी करीब साल पहले माैत हो गई थी। बड़ा भाई धर्मपाल पार्किंग में काम करता है। केंद्र पाल खेती करता था। उसके पकड़े जाने से हर कोई हैरत में हैं।29 जुलाई की रात करीब आठ बजे डैंपियर नगर में रहने वाले चांदी कारोबारी गौरव और कन्हैया के साथ लूट हुई थी। आधा दर्जन बदमाशों ने फरह थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर 82 किलो चांदी लूटी थी। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने दो बदमाश नीरज और पदम को आगरा-मथुरा हाईवे पर ग्वालियर बाईपास के निकट मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें नीरज की दोनों टांगों में गोली लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उनके पास से लूटी गई चांदी, पिस्टल व घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.