ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर बैंक की कार्यवाही से ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों में मचा हड़कंप
कछौना, हरदोई (आरएनआई) ग्राहकों को उनके गांव पर ही वित्तीय लेनदेन के लिए बैंकों के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित किए जाते हैं।लेकिन इन ग्राहक सेवा केन्द्रो के संचालकों द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही हैं। निर्धारित स्थानों पर न चलकर बैंकों के आप पास चलते हैं। वहीं ग्राहकों से अंगूठा लगवाकर कम पढ़े लिखे ग्रहकों से वित्तीय घोटाला कर देते हैं। बायोमेट्रिक अंगूठा से पेमेंट ज्यादा निकाल लेते हैं, वहीं ग्राहक को पेमेंट कम देते हैं। कम पढ़ा लिखा ग्राहक पुरूष व महिला ठगे जाते हैं। ग्राहकों के जमा धनराशि की कोई प्रावर्ती रसीद नहीं देते हैं। इससे ग्राहक काफी परेशान है। ग्राहकों की ज्यादा शिकायतें रहती हैं। वहीं कुछ ग्राहक सेवा केन्द्रों को बैंक शाखा के कर्मियों का संरक्षण प्राप्त रहता है। जिससे उनके हौसले बुलंद होते हैं। पूर्व में कई ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों ने लाखों रुपए की धनराशि ग्राहकों की हड़प कर ली है। पूरे मामले की शिकायत को तेज तर्रार ईमानदार शाखा प्रबंधक केनरा बैंक शाखा कछौना के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महेंद्र कुमार के खिलाफ ठोस कार्यवाही की। ग्राहक सेवा केंद्र की सेवाओं को निरस्त करने का संस्तुति उच्च अधिकारियों को दी है। इस कार्यवाई से ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

