गाड़ी में अवैध हूटर बजाने का वीडियो वायरल रिपोर्ट दर्ज

Jul 8, 2025 - 21:20
Jul 8, 2025 - 21:21
 0  270

हरदोई (आरएनआई) बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया निवासी अंकित पुत्र टन्नू पांडे ने आरोप लगाया है कि हमारे ही गांव के गिल्लू पुत्र अज्ञात की सफारी गाड़ी में अवैध हूटर लगा है I जिसे इनके ही परिवार के राजन गाड़ी चलाते हैं, जब भी घर से गाडी लेकर निकलते हैं और बाहर से जब गांव आते हैं I तब तब हूटर बजाते हुए निकलते हैं I जिससे ग्रामीणों की नींदें हराम हो रही है रंगबाजी करते हुए हूटर  बाजा बजा कर लोगों को परेशान कर रहे हैं I आज दिन में 3:00 बजे फिर अपनी गाड़ी UP 32 EC 8479  से हूटर बजाकर लोगों को परेशान किया,  जिस बात को लेकर हमने आज इनको मना किया तो उल्टा हमसे ही रंगबाजी करते हुए गाली गलौज किया, वहां पर बैठे लोगों ने मामले को शांत कराकर विपक्षी गाली देते हुए चला गया ,जिसकी मैंने स्थानीय थाने पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है I

इस मामले में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि यह मामला आज हमारे संज्ञान में आया है ,जल्द ही मामले की जांच कराकर आरोपी पाए जाने वाले  पर कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)