गणतंत्र दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का प्रदेशवासियों को संदेश
गुना (आरएनआई)। स्वतंत्र भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में मंत्री राजपूत ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं तथा भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।
मंत्री राजपूत ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



