कछौना में 15 वर्षीय अनाथ किशोर की तालाब में डूबकर मौत, परिवार के मासूम भाई-बहनों का सहारा टूटा
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम समसपुर में एक अनाथ किशोर लवकुश सोमवार की सुबह गांव के किनारे तालाब में शौच जाने के दौरान पैर फिसलने से तालाब के पानी में डूबने से निधन हो गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम समसपुर में श्री-कृष्ण का 15 वर्षीय किशोर लवकुश सोमवार की सुबह गांव के बाहर शौच को गया था। इस दौरान तालाब में पैर फिसलने से पानी में डूब कर निधन हो गया। मृतक अनाथ था। मृतक के माता-पिता का कोविड कॉल के दौरान निधन हो गया था। परिवार का कोई मुखिया न होने के कारण पढ़ाई छूट गई थी। एक छोटी बहन व एक छोटा भाई के भरण पोषण के लिए मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक तरफ सरकार खुले में शौच जाने की प्रथा को रोकने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को ओडीएफ का पिटारा बाज रही है। दूसरी कोविड कॉल के दौरान निधन अभिभावकों के बच्चों के भरण पोषण व शिक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सही जंग से क्रियान्वयन न होने के कारण आम जनमानस सिस्टम की भेंट चढ़ जाता है। दो मासूमो का मासूम संरक्षक का थोड़ी सी चूक से जीवन खत्म हो गया। अब इन मासूमों की कौन देखभाल करेगा। घटना की सूचना पर राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



