ओबीसी महासभा और अंबेडकर समिति ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Jan 31, 2026 - 21:14
Feb 1, 2026 - 12:14
 0  81
ओबीसी महासभा और अंबेडकर समिति ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) ओबीसी महासभा अंबेडकर सेवा समिति ने संयुक्त रूप से जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंप कर जातिगत जनगणना कराने और यूजीसी लागू करने की मांग की। ओबीसी महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा के नेतृत्व में ओबीसी के अतिरिक्त एससी एसटी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। यहां से एक जुलूस में नारेबाजी करते हुए डाक बंगले के सामने से ब्लाक चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया पिछले सात वर्षों से ओबीसी महासभा जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर लगातार ज्ञापन दे रही है। उसके बाद भी जनगणना प्रपत्रों में ओबीसी का कॉलम नहीं जोड़ा गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो संगठन मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सभासद आदित्य गौतम, नरवेश कुमार, राजकुमार जिंदल, जितेंद्र कुशवाहा, प्रमोद कुमार, जगजीत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)