एसपी ने विवादित मकबरा मंदिर स्थल की सुरक्षा का लिया जायज़ा, शुचिता बनाए रखने का दिया निर्देश
फतेहपुर (आरएनआई) मकबरा-मंदिर विवाद प्रकरण के बाद विवादित परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जायजा लिया। विवादित स्थल की सुरक्षा पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने व शुचिता बनाये रखने के निर्देश दिये।
ग्यारह अगस्त को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित मकबरा को भाजपा व हिन्दू संगठनों के लोगों द्वारा ठाकुर जी विराजमान मंदिर बताते हुए पूजा अर्चना की अनुमति मांगी थी। भाजपा व हिन्दू संगठनों के नेताओं के आह्वान पर जुटी भीड़ ने स्थल की सुरक्षा व्यबस्था के लिए लगाए पुलिस के बेरीकेट्स तोड़ कर मकबरा परिसर में मज़ारों में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान हिन्दू व मुस्लिम पक्ष आमने सामने भी आ गए थे। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह की सूझबूझ से दोनों पक्षों काबू किया गया। जिले में साम्प्रदायिक घटना को होने से बचा लिया गया। स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जनपदों की फोर्स व भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात करना पड़ा था। शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के लिये कमिश्नर व आईजी को भेजकर रिपोर्ट मंगवाई गयी थी। विवादित मकबरा मंदिर परिसर के आस पास लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था का सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा गहनता से निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का चेक किया व उन्हें सुरक्षा और कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी को अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही। 11 अगस्त की घटना के बाद से विवादित स्थल के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा में कुछ ढील तो दी है लेकिन जीटी रोड से स्थल की जाने वाले सभी मार्गाे पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रखे है एव आने जाने वालों की निगरानी रखी जा रही है। शासन द्वारा जिले के ला एंड ऑर्डर की लगातार निगरानी व रिपोर्ट भी ली जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को शासन द्वारा लगातार निर्देशित भी किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



