एगवा ग्राम में पुलिस–जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

Dec 16, 2025 - 19:14
Dec 16, 2025 - 19:15
 0  216
एगवा ग्राम में पुलिस–जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

हरदोई (आरएनआई) आज दिनांक 16 दिसंबर को थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम एगवा में सहायक पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण द्वारा पुलिस–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को सुदृढ़ करना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना रहा। संवाद के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय करने, क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों पर चर्चा, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, नशामुक्त समाज की आवश्यकता एवं बच्चों की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिनके समाधान का आश्वासन पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)