उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की सीतापुर की कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं समीक्षा बैठक संपन्न
सीतापुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की जिला सीतापुर इकाई के कार्यकारिणी,पुनर्गठन तथा समीक्षा बैठक महेश होटल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री रमेश शंकर पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान कहा कि यूनियन पत्रकारों को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए हर समय तैयार रहती है लेकिन पत्रकारों को पत्रकार मिशन में रहकर कार्य करना चाहिए, छोटे-छोटे मामलों में धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरना चाहिए। पत्रकार और आम आदमी में काफी बड़ा अंतर है। श्री पांडेय ने आगे पत्रकारों को बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द मिलकर सभी पत्रकारों को पेंशन दिलाने के साथ-साथ बीमा दिलाने की मांग करेंगे। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त श्रीवास्तव एडवोकेट ने यूनियन के बारे में तमाम जानकारियां देते हुए बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी यूनियन है और इसका कार्य सराहनीय रहा है, पत्रकारों के हितों व रक्षा में पूरे तौर पर यूनियन सक्षम है और इसके तमाम प्रमाण उन्होंने पेश किए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सिराज अहमद ने गत 18 मई को बिसवां में हुए राज्य सम्मेलन शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिल्ली से एसएन सिंहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलविंदर सिंह जम्मू राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ राजेश त्रिवेदी प्रांतीय अध्यक्ष, रमेश शंकर पांडेय प्रांतीय महामंत्री, विधायक निर्मल वर्मा सहित लगभग दो सौ पत्रकार जिसमें मुख्य रूप से चंडीगढ़, पीलीभीत, बरेली,शाहजहांपुर,लखीमपुर,फतेहपुर बांदा, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई सहित दर्जनों शहरों से शामिल हुए तथा सभी पत्रकार साथी मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के हाथों से सम्मानित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम में आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसको सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई ने यूनियन को सुचारू रूप से चलाने का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि हर संभव सभी पत्रकारों की मदद करेंगे।
उक्त बैठक में जिला कार्यकारिणी में बिसवां निवासी जिला अध्यक्ष के रूप में सिराज अहमद,उपाध्यक्ष रफीक अहमद अंसारी,मोहित जायसवाल, रामकिशोर यादव, सुनील गुप्ता, पंकज भारती, महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, मंत्री पंकज कुमार मिश्रा, हरिशंकर गुप्ता, प्रचार मंत्री वहाजुद्दीन ग़ौरी, कोषाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, संगठन मंत्री नवल किशोर मिश्रा, प्रांतीय परिषद के सदस्य चंद्रगुप्त श्रीवास्तव एडवोकेट, सदस्य कार्यकारिणी लहरपुर इंचार्ज कमलेश कुमार मेहरोत्रा, आरएन सिंह, समीर पुरी, खालिद अली, अनवर अली, नियाज हुसैन, जहरुद्दीन अंसारी, मो०फहीम, शेख अफजाल हुसैन, प्रदीप मिश्रा, अलमास अंसारी,शहाब वहीद अंसारी सर्व समिति से निर्वाचित हुए। उपरोक्त सभी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ली। संरक्षक के रूप में केजी त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश प्रतीक निर्वाचित हुए। उपस्थित समस्त पत्रकारों ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त श्रीवास्तव ने की संचालन जिला अध्यक्ष सिराज अहमद द्वारा किया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिवेदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करते हुए बैठक के समापन की घोषणा जिला अध्यक्ष सिराज अहमद ने की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

