आरोग्य मंदिर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेहत सही लाभ कई’ कार्यक्रम के तहत व्यापक जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

Dec 16, 2025 - 22:24
Dec 16, 2025 - 22:24
 0  54
आरोग्य मंदिर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेहत सही लाभ कई’ कार्यक्रम के तहत व्यापक जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

 नोएडा (आरएनआई)स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के अंतर्गत मकनपुर गांव स्थित आरोग्य मंदिर (समुदाय स्वास्थ्य केंद्र) में एक विस्तृत जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य मंदिर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति शर्मा ने सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के माध्यम से ग्रामीण जनता को केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आभा कार्ड तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

डॉ. स्मृति शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आरोग्य मंदिर के माध्यम से आमजन को प्राथमिक से लेकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आरोग्य मंदिर में नियमित रूप से रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श, सामान्य रोगों का उपचार एवं निःशुल्क दवाओं की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही गर्भावस्था देखभाल, सुरक्षित प्रसव, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं, किशोर-किशोरियों व बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि आरोग्य मंदिर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, योग एवं आयुष पद्धतियों द्वारा उपचार, तथा दूरदराज के मरीजों के लिए टेली-परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। साथ ही, समय-समय पर टीकाकरण अभियान, स्वच्छता, पोषण, व्यायाम, प्रदूषण रोकथाम और रोगों की रोकथाम से जुड़े स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समुदाय में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्मृति शर्मा ने विगत एक वर्ष से सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के साथ अपने जुड़ाव के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है। ओआरएस डे, नवजात शिशु स्वास्थ्य, शिशु सुरक्षा सप्ताह, तथा स्वस्थ नारी–सशक्त समाज जैसे अभियानों को इस श्रृंखला में शामिल किए जाने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम को जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए स्मार्ट संस्था एवं सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मकनपुर गांव के आरोग्य मंदिर की ओर से सेहत सही लाभ कई श्रृंखला में उल्लेखनीय योगदान के लिए सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)