आगमपुर में शिक्षकों की खुली लापरवाही, बीएसए के आदेशों की उड़ाई धज्जियाँ

Nov 25, 2025 - 17:26
Nov 25, 2025 - 17:28
 0  378
आगमपुर में शिक्षकों की खुली लापरवाही, बीएसए के आदेशों की उड़ाई धज्जियाँ

हरदोई (आरएनआई) निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगति पुनरीक्षण–2026 के तहत चल रहे सर्वेक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर बीएसए द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ निर्धारित समय पर बूथ एवं विद्यालय में मौजूद रहकर कार्य को निर्विघ्न रूप से पूरा करें। बीएसए ने आदेश में कहा था कि “निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील है, लापरवाही पाए जाने पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”

इसके बावजूद निरीक्षण में कई विद्यालयों की गंभीर उदासीनता सामने आई है।प्राथमिक विद्यालय आगमपुर की स्थिति सबसे चिंताजनक रही । करीब 12बजे प्राथमिक विद्यालय आगमपुर में पत्रकारों की टीम पहुंची वहां मौके से इंचार्ज प्रधानाध्यापक मेहेरनिधि निगम,सहायक अध्यापक राहुल वैश्य,शिक्षामित्र किरणलता तीनों ही अनुपस्थित पाए गए।

निर्वाचन से जुड़े दायित्वों की महत्ता को देखते हुए इस सामूहिक गैरहाजिरी को विभाग अत्यंत गंभीर मान रहा है बूथ पर बीएलओ आलमवीर सिंह और सहायक अध्यापिका सरस्वती शुक्ला अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिलीं प्राथमिक विद्यालय मौलागंज में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार उपस्थित मिले, लेकिन बीएलओ के रूप में तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मी रानी और रेखा रानी बूथ से गायब पाई गईं, जिससे पुनरीक्षण की गति प्रभावित हुई।

परेली और सिगुलापुर के प्राथमिक विद्यालयों में भी निरीक्षण के दौरान कोई शिक्षक या कर्मी मौके पर उपस्थित नहीं मिला। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि कई शिक्षकों ने निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में आ चुका है।

उन्होंने कहा— “मामला गंभीर है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)