अतिक्रमण कार्रवाई से दुखी व्यापारी ने की आत्महत्या, डिप्टी सीएम ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जद में दुकान आने से परेशान कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता के भाई  माैत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माैके पर पहुंचे। बुधवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Jul 30, 2025 - 17:02
 0  108
अतिक्रमण कार्रवाई से दुखी व्यापारी ने की आत्महत्या, डिप्टी सीएम ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

मुरादाबाद (आरएनआई) मुरादाबाद के मंडी समिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद एक कारोबारी ने कथित तौर पर मानसिक दबाव में आकर अपनी जान दे दी। मृतक चेतन सैनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के बड़े भाई थे। देर रात उन्होंने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

इसके बाद भाजपा नेता और अन्य अफसर देर रात ही उनके घर पहुंच गए। बुधवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में हुकुम सिंह एंड कंपनी के नाम से आढ़त चल रही थी। चेतन सैनी और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह वर्षों से फल का कारोबार कर रहे थे।

यह दुकान उनके पिता के नाम पर थी और लगभग 20 साल से संचालित हो रही थी। बताया गया कि मंडी सचिव संजीव कुमार के साथ मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। 

इसकी चपेट में चेतन सैनी की दुकान भी आ गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से चेतन सैनी ने देर रात घर की छत से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद व्यापारियों में शोक और आक्रोश का माहौल है। भाजपा नेताओं और कारोबारियों ने इसे प्रशासन की कार्रवाई का परिणाम बताया है। वहीं अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।

आढ़ती चेतन सैनी आत्महत्या के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई से कहा कि आप परेशान मत हो। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों का नाम लिए बिना कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक रितेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से कहा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, तब उप मुख्यमंत्री ने कहा चिंता बिल्कुल मत करो मुकदमा भी होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.