UPCA में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार: मोहसिन रज़ा का गंभीर आरोप — सोसाइटी से कंपनी बनने के पीछे ₹100 करोड़ फंड लूट की साज़िश

Aug 2, 2025 - 19:42
 0  162

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के खिलाफ "सेव उत्तर प्रदेश क्रिकेट" अभियान के तहत पूर्व मंत्री और रणजी क्रिकेटर श्री मोहसिन रज़ा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक ताज़ा वीडियो जारी कर UPCA पर भ्रष्टाचार, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्य आरोप और मुद्दे:
सोसाइटी से कंपनी बनने का खेल:
श्री रज़ा ने कहा कि UPCA को जानबूझकर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदला गया ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही से बचा जा सके। यह कुछ लोगों द्वारा BCCI के ₹100 करोड़ फंड को लूटने की एक रणनीति है।

सुप्रीम कोर्ट की अवमानना:
यह परिवर्तन लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों और माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है, जिनके तहत सभी क्रिकेट संस्थाओं को पारदर्शी और गैर-व्यावसायिक होना अनिवार्य है।

अवैध फंड ट्रांसफर का आरोप:
रज़ा ने आरोप लगाया कि पुरानी सोसाइटी के फंड को गैरकानूनी तरीके से कंपनी में ट्रांसफर कर बंदरबांट की गई।

सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग:
UPCA एक निजी कंपनी की तरह काम करते हुए सरकारी स्टेडियमों और सुविधाओं का उपयोग कर रहा है, लेकिन इसका लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा।

ट्रायल आधारित चयन पर सवाल:
UPCA टूर्नामेंट की बजाय केवल ट्रायल आयोजित कर खिलाड़ियों और अभिभावकों से मनमानी कर रहा है। इससे असली प्रतिभा को मौका नहीं मिल पाता।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.