IMD का अलर्ट: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, नोएडा-गाजियाबाद में बदलता मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया। सुबह से दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में बूंदाबांदी देखी गई है। अगस्त में मौसम ने हर मामले में नए- नए रिकाॅर्ड बनाए हैं।

Sep 1, 2025 - 14:15
 0  108
IMD का अलर्ट: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, नोएडा-गाजियाबाद में बदलता मौसम

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकांश स्थानों गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। सुबह व दोपहर के समय झमाझम बारिश भी हो सकती है।

ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी इस वेदर सिस्टम का असर नजर आ सकता है। 

दिल्ली में अगस्त में मौसम ने हर मामले में नए- नए रिकाॅर्ड बनाए हैं। चाहे वर्षा हो या औसत अधिकतम-न्यूनतम तापमान। इसलिए यह माह 13 साल में सबसे ठंडा भी रहा है। इस साल राजधानी में 2010 के बाद से अगस्त की सर्वाधिक वर्षा हुई है। 

रविवार शाम तक 480.81 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो अगस्त 2010 में दर्ज 455.1 के बाद सबसे ज्यादा है। यानी 15 वर्षों में सबसे ज्यादा वर्षा। अगस्त में वर्षा का ऑल टाइम रिकाॅर्ड 583.3 मिमी का है, जो 1961 में दर्ज किया गया था। 

इस साल अगस्त में 14 दिन वर्षा हुई है। अच्छी वर्षा के कारण ही औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस अगस्त में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो 2012 में दर्ज 33.1 डिग्री के बाद 13 साल में सबसे कम है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.