Gen-Z आंदोलन के बाद इस्तीफा देने वाले केपी ओली 10 दिन सेना सुरक्षा में रहने के बाद निजी आवास में शिफ्ट

नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है और सुशीला कार्की इसकी मुखिया बनी हैं। Gen-Z आंदोलन के बाद केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब खबर है कि ओली सैन्य सुरक्षा से हटकर एक निजी आवास में रहने लगे हैं। सेना ने पुष्टि की है कि ओली को एक निजी स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Sep 19, 2025 - 12:16
 0  270
Gen-Z आंदोलन के बाद इस्तीफा देने वाले केपी ओली 10 दिन सेना सुरक्षा में रहने के बाद निजी आवास में शिफ्ट

नई दिल्ली (आरएनआई) नेपाल में अब अंतरिम सरकार का गठन किया जा चुका है। सुशीला कार्की अंतरिम सरकार की मुखिया बनी हैं। नेपाल में पिछले दिनों Gen-Z आंदोलन के बाद हालात बिगड़े, जिसके बाद केपी ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

नेपाल के अपदस्थ पीएम केपी ओली को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। केपी ओली अब सैन्य सुरक्षा से हटकर एक निजी आवास में रहने लगे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

बताया जा रहा है कि अपदस्थ पीएम केपी शर्मा ओली ने नौ दिन सैन्य सुरक्षा कवच में बिताए। इसके बाद उन्हें अब उनके निजी आवास पर छोड़ दिया गया है। ओली ने 9 सितंबर को जेनजी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह तुरंत सेना के एक बैरक में चले गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह बैरक काठमांडू के उत्तर में शिवपुरी वन क्षेत्र में है।

नेपाल सेना ने पुष्टि करते हुए बताया कि नौ दिनों तक सेना की सुरक्षा में रहने के बाद नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष और नेपाल के अपदस्थ पीएम केपी शर्मा ओली को एक निजी स्थान पर स्थांतरित कर दिया गया है।

केपी शर्मा ओली के वर्तमान पते के बारे में किसी के पास जानकारी नहीं है। उनके इस नए पते का आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओली काठमांडू से करीब 15 किमी पूर्व में भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके में एक निजी घर में शिफ्ट हुए हैं।

जेनजी प्रदर्शन 8 सितंबर को शुरू हुआ। इसके अगले दिन ही प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित ओली के घर को जलाकर राख कर दिया था।

कहा जा रहा है कि केवल ओली ही नहीं, नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनल, माधव कुमार नेपाल और अन्य वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों ने भी कुछ दिनों के लिए सैन्य सुरक्षा में शरण ली थी। बताया जा रहा है कि केवल नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ही सैन्य सुरक्षा में हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दंपती को चोटें आई थीं।

ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल 19 सितंबर को संविधान दिवस के मौके पर ललितपुर जिले के च्यालल में एक अलग कार्यक्रम की योजना बना रही है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि इसमें केपी शर्मा ओली शामिल होंगे या नहीं।

नेपाल में इस साल विक्रम संवत कैलेंडर के आशोज 3 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। यह इस साल 19 सितंबर को है। 20 सितंबर 2015 को संविधानसभा द्वारा तैयार किए गए देश के संविधान के लागू होने का प्रतीक है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.