41 दिन बाद पीड़िता नीलम को मिला न्याय, एसपी के आदेश पर शराबी दंपति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
हरदोई (आरएनआई) बेनीगंज क्षेत्र में एक महिला को न्याय दिलाने में पुलिस प्रशासन को 41 दिन लग गए। सेमरा कला की रहने वाली नीलम तिवारी को उनके देवर मोनू तिवारी और देवरानी शिवांशी तिवारी लगातार परेशान कर रहे थे।आरोपी दंपति शराब के नशे में गाली-गलौज करते थे। घर में पत्थर और काँच के बल्ब फेंकने जैसी हरकतें करते थे। पीड़िता ने दिसंबर 2022 से अगस्त 2025 तक कोतवाली बेनीगंज में पांच बार शिकायत की। पुलिस ने मामले को सुलह से निपटाने का प्रयास किया।
कल्याणमन चौकी पर तैनात रामबली सिंह ने नीलम तिवारी सहित पांच लोगों का चालान कर दिया। जेल से छूटने के बाद आरोपी दंपति ने फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया। 9 जुलाई को एक नई घटना में फूलकली नामक महिला से भी झगड़ा किया।पीड़िता ने 5 अगस्त को एसपी नीरज जादौन से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। सीओ हरियावा अजीत चौहान की जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी ने बेनीगंज कोतवाल ओमप्रकाश सरोज को मोनू तिवारी और शिवांशी तिवारी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



