200 साल पुराने पौराणिक महेश बाबा मंदिर के लौटेंगे अच्छे दिन, पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना में स्थित प्राचीन व पौराणिक धर्म स्थल महेशन मढ़िया गांव में महेश बाबा मंदिर देखरेख के अभाव में गलत लोगों के काबिज होने के कारण काफी अपेक्षित है। इस मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु जनसरोकार मंच ने सभापति अशोक अग्रवाल से मांग की है। सभापति अशोक अग्रवाल ने इस स्थान के कायाकल्प/जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। विकासखंड कछौना के ग्राम सभा समसपुर के ग्राम महेशन मढ़िया में महेश बाबा का एक प्राचीन व पौराणिक मंदिर स्थित है। पुरानी मान्यता के अनुसार बाबा राघव दास के गुरु महंत के द्वारा लगभग 200 वर्ष पूर्व इस मंदिर की स्थापना की गई थी। जिसका एक ठाकुर द्वार जीर्ण शीर्ण अवस्था में विद्यमान है। इस मंदिर के रखरखाव के लिए ग्राम समसपुर सहित आसपास के ग्राम महरी, बर्राघूमन, कटका , सहोरिया आदि ग्रामों में राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज है। परंतु कालांतर में बाबा राघव दास की मृत्यु के उपरांत मंदिर की भूमि उनके शिष्यों के नाम स्थानांतरित होने और शिष्यों की मृत्यु उपरांत उनके पुत्रों के नाम गलत तरीके से राजस्व अधिकारियों ने दर्ज कर कर दी। मंदिर परिसर में 12 एकड़ बाग मध्य कर ली। मंदिर परिसर में ठाकुर द्वार में बने हनुमान मंदिर व राम जानकी मंदिर की स्थापना है, जो जीर्णशीर्ण अवस्था में है।पूर्वजों के अनुसार यह धार्मिक स्थल बाग में स्थित होने के कारण मोहम्मद गजनवी के आतंक से बच गया था। यह प्राकृतिक अवस्था में स्थापित है। मूर्ति खंडित शिव पार्वती की है। जनश्रुति के अनुसार इस शिल्प के दो ही मंदिर पूरे देश में है। इस पूरे प्रकरण को डॉक्टर वेद मिश्र, सुरेंद्र सिंह निवासी सेमरा कला, ग्राम प्रधान अनूप कुमार, जन सरोकार मंच के संयोजक पी०डी० गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार व कायाकल्प हेतु सभापति अशोक अग्रवाल को अवगत कराया। उन्होंने इस स्थल को पर्यटन स्थल पर कायाकल्प हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

