हेल्पज इंडिया के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर
फतेहपुर (आरएनआई) भिटौरा ब्लॉक के ग्राम मथैयापुर के प्रधान अवधेश यादव के निवास नारायणपुर में हेल्पज इंडिया (एनजीओ) के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया। शिविर में सभी क्षेत्रवासियों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन आदि की जांच व समस्या अनुरूप से उनको दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गई। जिससे उनको बीमारियों से लड़ने एवं उनसे दूर रहने में सहायता मिल सके। प्रधान अवधेश यादव के अलावा डॉ अनुराग तिवारी, विष्णु बाजपेई आदि डॉक्टरों की टीम रही। गांव नारायणपुर, गुल्ला का पुरवा, ग्राम मकरीपर, मथैयापुर आदि आदि गांव के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। धीरू यादव, महेंद्र, शैलेंद्र, धुनू यादव, राजेश एवं होरीलाल आदि ने विशेष सहभागिता निभाई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

