सैंज व धर्मशाला में बादल फटने से आई बाढ़ में चार लोग अभी भी लापता, नदी में मिला किशोरी का शव
सैंज और धर्मशाला में शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है।
शिमला/कुल्लू (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के सैंज और धर्मशाला में शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जगह-जगह लापता लोगों की तलाश कर रहीं हैं। मनूणी खड्ड से अब तक छह कामगारों के शव निकाले जा चुके हैं।
एक को रेस्क्यू कर लिया गया था। सैंज घाटी में 25 जून को जीवानाला में बादल फटने से लापता एक ही परिवार के तीन लोगों में से एक शव शनिवार सुबह बकशाहल गांव के पास पिन पार्वती नदी में बरामद हुआ है। शव बाढ़ में आई लकड़ी के बीच फंसा हुआ था।
शव को खेत में काम कर रहे गांव के एक व्यक्ति ने देखा। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बिहाली गांव की लापता मूर्ति देवी(15) के रूप में हुई है। वहीं दो लोग लापता हैं। दो कामगार मनूणी खड्ड में लापता है। परिवार के सदस्य बीर सिंह ने लड़की के शव मिलने की पुष्टि की है।
धर्मशाला के एसडीएम मोहित रतन ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और होमगार्ड की हमारी 75 फीसदी टीम ऊपर की ओर है और टीम का शेष 25 प्रतिशत हिस्सा नीचे की ओर है। हमारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। छह लोगों की पहचान हो गई है और उनके शव भी आ गए हैं।दो लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें खोजने की प्रक्रिया जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



