सीमेंट प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनसंपर्क का किया आमंत्रित

May 8, 2026 - 22:06
May 8, 2026 - 22:16
 0  54
सीमेंट प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनसंपर्क का किया आमंत्रित

गुना (आरएनआई) गुना स्थित दशहरा मैदान में रविवार को आयोजित होने वाले अड़ानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे सीमेंट प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया एवं वहाँ निवासरत लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। 

बता दें केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से अड़ानी समूह लगभग ग्यारह सौ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीमेंट पैकेजिंग प्लांट गुना विधानसभा के ग्राम मावन में स्थापित किया जा रहा है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अड़ानी समूह के चेयरमैन गौतम अड़ानी के आतिथ्य में होगा । पूर्व मंत्री सिसोदिया ने बताया कि जिले को मिलने वाली इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत दशहरा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें शामिल होने के लिए आज क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है ।इस दौरान भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेलिया,सांसद प्रतिनिधि कल सिंह पटेलिया,जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,पवन यादव सारेठा,मोहन पटेलिया,डोंगर सिंह भिलाला,खुमान सिंह भिलाला आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0