सर्पदंश से सर्पमित्र/रेल कर्मी की मृत्यु

Sep 6, 2024 - 20:17
Sep 6, 2024 - 20:17
 0  1.8k
सर्पदंश से सर्पमित्र/रेल कर्मी की मृत्यु

कछौना, हरदोई( आरएनआई )कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम देवनपुर में युवा रेल कर्मी रोहित कुमार उम्र 30 वर्ष वुधवार की रात हरदोई में सर्पदंश से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने जिले अस्पताल में वैक्सीन न लगाए जाने का आरोप लगाया। जिससे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ड्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। जहां पर देर में पहुंचने के कारण इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। मृतक के दो छोटे मासूम बच्चे हैं। मृतक रेल विभाग में इलेक्ट्रीशियन पर कार्यरत था। स्थानीय लोगों ने सर्प को एक डिब्बे में बंद कर लिया। मृतक का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए मित्र परिजन रिश्तेदार रेलकर्मी ग्राम प्रधान घर पहुंचे। सर्प को डिब्बे में बंद होने की सूचना पर वन क्षेत्रा अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व की टीम व सर्प मित्र मृतक के घर पर पहुंच कर सर्प को उसके प्राकृतिक निवास पर छोड़ने की अपील की। सर्प मित्र व वन विभाग की टीम के समझाने पर गांव वालों ने सर्प को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन क्षेत्रा अधिकारी विनय कुमार सिंह जादौन ने बताया मृतक शौकिया तौर पर सर्प रेस्क्यू का भी काम करता था। घटना के समय रोहित कुमार एक अत्यंत जहरीले सर्प कोबरा का रेस्क्यू कर रहा था, तभी अचानक कोबरा ने डंस लिया। भारत में चार सर्प सबसे जहरीले माने जाते हैं। जिन्हें बिगफोर कहा जाता है। जिसमें इंडियन कोबरा, कॉमन, करैत, रसेल वाइपर शामिल है।  सर्पदंश की घटनाएं बारिश के मौसम में ज्यादा होती हैं। सर्पदंश की घटना पर तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। इस घटना से हंसना खेलता परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ता हैं। माता पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)