शाहाबाद: पठकाना रामलीला में घायल जटायु को देखकर दर्शकों के सजल हुए नेत्र

Sep 30, 2025 - 14:24
Sep 30, 2025 - 14:54
 0  108
शाहाबाद: पठकाना रामलीला में घायल जटायु को देखकर दर्शकों के सजल हुए नेत्र

शाहाबाद हरदोई। पठकाना रामलीला मेला समिति द्वारा संचालित रामलीला में सोमवार को अतिथि कलाकारों द्वारा सीता हरण लीला का मंचन किया गया। इस लीला के मंचन को देखने के लिए मेला मैदान में काफी भीड़ उमड़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से बदला लेने के लिए लंकापति रावण साधु का वेष रखकर मां सीता की कुटी पर जाता है और भिक्षा मांगता है। भिक्षा देने के वक्त माता सीता लक्ष्मण रेखा के अंदर से ही भिक्षा देती हैं तो रावण उन्हें लक्ष्मण रेखा के बाहर आकर भिक्षा देने के लिए प्रेरित करता है, हालांकि सीता माता मना करती हैं लेकिन एक साधु के बार-बार आग्रह करने को मना नहीं कर पाई और लक्ष्मण रेखा लांघकर जैसे ही रावण को भिक्षा देने पहुंचती हैं वैसे ही रावण उनका हरण करके चल देता है। यह दृश्य जब जटायू देखते हैं तो वह माता सीता को बचाने का पूरा प्रयास करते हैं लेकिन जटायु रावण की तलवार के वार नहीं झेल पाए और घायल होकर गिर गए। घायल जटायु भगवान राम को यह बताते हैं की लंका पति रावण साधु का रूप रख कर माता सीता को हरण करके ले गया है और अपने प्राण छोड़ देते हैं। सीता हरण लीला को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मेला मैदान में महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रामलीला अपने पूरे शबाब पर पहुंचता जा रहा है। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज, अधिशासी अधिकारी के के सोनकर, गन्ना समिति हरदोई के अध्यक्ष रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, मधुप मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, अनमोल गुप्ता अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0