विजयीपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक

Jul 22, 2025 - 19:19
Jul 22, 2025 - 19:29
 0  216
विजयीपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) विजयीपुर क्षेत्र में जगह-जगह बिना रजिस्टर्ड सैकड़ो अवैध अस्पताल व क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। बिना डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर जगह-जगह बोर्ड बैनर लगा अवैध अस्पताल व क्लीनिक, मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से संचालित कर रहे हैं। झांसे में देकर अवैध अस्पताल संचालकों द्वारा आम जनमानस मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर मनमानी आर्थिक शोषण करने में आमादा है।

अवैध अस्पतालों में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा गलत इलाज उपचार करने से दर्जनों लोगों को जाने गंवानी पड़ी। अवैध अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों की शिकायत की विभागीय अधिकारियों व समाचार पत्रों शिकायतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों क्लीनिको, मेडिकल स्टोर में कार्यवाही करने में नाकाम साबित हो रहा है। क्षेत्र के किशनपुर मार्ग, विजयीपुर नरैनी कस्बा किशनपुर कस्बे पर जगह-जगह कुकुरमुत्ते की तरह अवैध अस्पताल क्लीनिकों मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बायोलॉजिकल डिग्री उपकरणों यंत्रों बिना झोलाछाप डॉक्टर अवैध अस्पतालों में बड़े से बड़े सर्जिकल ऑपरेशन, प्रतिबंधित जांच, भूण परीक्षण इत्यादि भी सिस्टम के जरिए मोटी रकम का चढ़ावा लेकर जारी कर रखा है। अधिकांश अवैध अस्पतालों क्लीनिकों के संचालकों द्वारा चंद गुर्गों की टोली बनाकर कुछ झोलाछाप मौसमी वैध व संविदा स्वास्थ्य कर्मी जैसे अराजकतत्व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उचित इलाज दिलवाने के नाम पर पीड़ित मरीजों को झांसा देकर अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। इलाज हेतु एडमिट होते ही मनमानी ढंग से पीड़ितों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मामले के बाबत सीएमओ डा. राजीव नयन गिरि ने बताया कि अवैध अस्पतालों क्लीनिकों, मेडिकल स्टोर के खिलाफ टीम बनाकर सीज करने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0