रैंसों के बालाजी शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत व श्री राम कथा का भव्य आयोजन

भक्ति और मित्रता का अद्भुत संगम, सुदामा चरित्र के वर्णन से जीवंत हुई श्री कृष्ण की लीलाएं

Jan 22, 2026 - 20:41
Jan 22, 2026 - 20:43
 0  27
रैंसों के बालाजी शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत व श्री राम कथा का भव्य आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ ग्राम सभा रैंसों में श्री बालाजी शिव मंदिर में सात दिनों से चल रहा है। इस कथा के दौरान श्रीमद् भागवत कथा व्यास विद्य पीठाधीश्वर रामानुसारचार्य जी महाराज व श्री राम कथा वाचक पूज्य श्री श्याम जी शास्त्री श्रीमद् भागवत महापुराण में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र में सुदामा व श्री कृष्ण की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में बताया सुदामा गरीब होने के बावजूद सच्चे मन से भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त बन गए। उनके जीवन में अभाव होने के बावजूद मन में लोभ, अहंकार नहीं था। सुदामा के चरित्र के माध्यम से सच्ची मित्रता और समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया। भक्ति निष्काम भाव की हो तो मनुष्य को सब कुछ मिल जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर अपना जीवन कृतार्थ किया।

    इस अवसर यजमान गिरजा शंकर अस्थाना, पवन कुमार अस्थाना, राजीव कुमार अस्थाना, सौरभ अस्थाना, पूर्व डीएसपी विनोद सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदाशिव गुप्ता, दिनेश अस्थाना, रज्जन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग आस्थान, सुरेश कुमार मौर्य, सोहन लाल यादव, इंद्रपाल सिंह, अनूप कुमार जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत, अखिलेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विद्यासागर राठौर, प्रधानाचार्य अमित अस्थाना, भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा संडीला प्रबंधक प्रभाष सक्सेना, अरुण पाल, हर्षित मित्तल, राजकुमार गुप्ता सहित पुरुष महिलाएं बच्चों ने कथा का आनंद लिया। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीने को पद्धति मिलती है। अच्छी संगत से उसके जीवन की बुराइयों का त्याग होता है। अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। जिससे मनुष्य का जीवन सुखमय होता है। उसके अंदर मानवीय गुण का इजाफा होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)