राजद नेता प्रभात किरण मृतकों के परिजन से मिले, कहा -अब बिहार में नीतीश कुमार की नही संजय झा और लल्लन सिंह की सरकार है
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को राजद नेता प्रभात किरण ने बंदरा प्रखंड के बंगाही ग्राम के मृतक ममता देवी और उनके तीनों नवजात बच्चों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बढाया.
उन्होंने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय और दुखद है। जिस प्रकार क्रूर तरीके से ममता देवी और उसके तीनों बच्चे की हत्या की गई है,यह पुलिस प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए पूरी तरह से अहियापुर थाना जिम्मेवार है। 12 जनवरी को अपहरण की लिखित सूचना के बावजूद पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई हुई होती तो तीनों बच्चों की जान बच सकती थी.
उन्होंने कहा कि अब बिहार में नीतीश कुमार की नही संजय झा और लल्लन सिंह की सरकार है। इस सरकार में अपराधी और माफियाओं का गठजोड़ है। अपराधियों के बढ़े हुए मनोवल से जनता भयाक्रांत है.
उन्होंने वरीय आरक्षी अधीक्षक से मांग की कि तत्काल अहियापुर थाना के दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत प्रक्षेत्र से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। मिलने वाले अन्य नेताओं में जय प्रकाश यादव,युवा नेता राजा यादव, दुर्गा शर्मा, मुखिया मो सत्तार अंसारी, राणा रणधीर सिंह आदि प्रमुख थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट ..!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0



