मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत टॉप 12 की दौड़ से बाहर
मैक्सिको (आरएनआई)। मिस यूनिवर्स 2025 का ताज मैक्सिको की खूबसूरत मॉडल फातिमा बॉश के सिर पर सज गया है। थाईलैंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित पेजेंट में दुनिया भर की प्रतिभागियों के बीच दमदार प्रस्तुति देते हुए फातिमा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 30 तक पहुंचीं लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।
विजेता घोषित होते ही भावुक नजर आईं फातिमा की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। वे रेड गाउन में बेहद शानदार लुक में दिखाई दीं। फातिमा ने कहा कि यह मुकाम उनकी वर्षों की मेहनत और धैर्य का परिणाम है।
इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि दूसरी रनर-अप वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली बनीं। तीसरे स्थान पर फिलिपिन्स की अतीशा मनालो और चौथी रनर-अप के रूप में कोत दिव्वार की प्रतिनिधि रहीं।
भारत की ओर से राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 30 में जगह बनाई, लेकिन आगे की रेस में टिकट खो बैठीं।
फातिमा बॉश प्रतियोगिता से पहले विवादों में भी घिरी थीं। 4 नवंबर को मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने उनके द्वारा थाईलैंड से जुड़े प्रचार सामग्री साझा न करने पर सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। इससे प्रतियोगिता में तनाव बढ़ गया और फातिमा ने विरोध जताते हुए मंच छोड़ दिया। कई अन्य प्रतिभागियों ने भी उनका समर्थन किया। कुछ समय बाद वे मंच पर लौटीं और इस व्यवहार को अनुचित बताया।
19 मई 2000 को मैक्सिको के तेपा में जन्मीं फातिमा 25 वर्ष की हैं। इस प्रतियोगिता में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, थाईलैंड और कई देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस बार भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल जजों के पैनल में शामिल थीं।
प्रतियोगिता के दौरान फातिमा से महिलाओं पर सवाल पूछा गया कि वर्ष 2025 में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं और वे मिस यूनिवर्स का खिताब महिलाओं के लिए सुरक्षित और समान अवसर वाला माहौल बनाने में कैसे इस्तेमाल करेंगी। जवाब में फातिमा ने कहा, “एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज और ताकत बदलाव के लिए इस्तेमाल करूंगी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में खड़ी हैं और इतिहास लिखने की क्षमता रखती हैं। आज भी सुरक्षा और समान अवसर जैसी चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन यह पीढ़ी चुप नहीं रहती—यह नेतृत्व लेती है और बदलाव का साहस दिखाती है।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



