मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक

Jul 26, 2024 - 19:57
Jul 26, 2024 - 19:58
 0  1k
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। उन्होंने ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार अस्पतालों में उचित इलाज दिया जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ससमय भुगतान किया जाए। भुगतान में लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के सभी मानदण्डों पर प्रगति लायी जाए। इसके लिए एक कार्ययोजना बनायी जाए। एक दिन की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाए। नियमित टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। महिला अस्पताल मे अल्ट्रासाण्उड सिस्टम को ठीक रखा जाये। कुछ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्टेडियों मीटर नही है, इसके लिए लिए उन्होंने आइसीडीएस को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, जिला विकास अधिकारी, सीएचसी, पीएचसी के डाक्टर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)