मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नोएडा से आगरा जा रही बस पलटी; 16 यात्री घायल, तीन की हालत नाज़ुक
मथुरा (आरएनआई)। सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 के पास नोएडा से आगरा जा रही एक निजी स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार दुर्घटना से कुछ ही मिनट पहले बस चालक बदला गया था और ड्राइवरों के बीच बातचीत व हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान बस नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार के कारण पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 55 से 60 यात्री सवार थे। बस पलटने के साथ ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।
कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए थे जिन्हें खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसा अंधेरे और वीरान सड़क पर होने के बावजूद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने मौके पर अपनी गाड़ियां रोकीं और राहत कार्य में हाथ बंटाया। सूचित होते ही पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



