मथुरा में कार्रवाई: दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार विक्रेताओं को नोटिस जारी
मथुरा (आरएनआई) किसानों की ओर से खाद और बीज की शिकायतें कृषि विभाग को मिल रही थीं। जिला कृषि अधिकारी ने खाद-बीज की दुकानों का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं अनियमितता पर 4 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन ब्लॉक के एग्री जंक्शन केंद्र पर निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाया तथा स्टॉक बोर्ड के अलावा रेट बोर्ड नहीं लगाया था। दूसरे गोयल खाद बीज भंडार के दुकान संचालन ने खाद बिक्री का ब्योरा मांगा तो दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों दुकानों को लाइसेंस निलंबित कर दिए।
उन्होंने बताया कि आईएफएफडीसी कृषि सेवा केंद्र, श्रीकांत खाद बीज भंडार, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र गाठौली, डीसीएफ बिक्री केंद्र सकरवा दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को निर्धारित अवधि के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। यदि जवाब नहीं दिया तो विभागीय कार्रवाई तय है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



