प्रशांत किशोर बोले- बिहार चुनाव नहीं लड़ूंगा, जनसुराज जीत तो 100 भ्रष्ट नेताओं व अफसरों पर होगा कार्रवाई
पटना (आरएनआई) – जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में खुद उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है ताकि संगठनात्मक कार्यों पर उनका ध्यान केंद्रित रहे। राघोपुर सीट पर उन्होंने तेजस्वी यादव के खिलाफ किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है, तो यह बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालेगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर एक कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनकी अवैध संपत्ति जब्त कर राज्य को विकसित करने में इस्तेमाल की जाएगी।
उन्होंने बिहार में भू-माफिया, बालू माफिया और अन्य तरह के माफियाओं को खत्म करने का भी वादा दोहराया। इसके अलावा, फर्जी शराबबंदी नीति को समाप्त करने सहित छह बड़े वादे किए गए हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी या तो भारी जीत हासिल करेगी या पूरी तरह हार जाएगी। उनका मानना है कि 150 से अधिक सीटें जीतना सफलता होगी, जबकि 120–130 सीटें भी उनकी नजर में हार होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए की स्थिति बिगड़ी हुई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार सत्ता में वापस नहीं लौटेंगे।
पीके ने एनडीए में असमंजस और उम्मीदवार चयन में अफरातफरी की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में भी जदयू को इसका नतीजा भुगतना पड़ा था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



