पूर्व मंत्री अरुण यादव का शाजापुर में हुआ सिकरवार के नेतृत्व में भव्य स्वागत, प्रेस वार्ता कर यादव और सिकरवार ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
शाजापुर (आरएनआई) शुक्रवार को पूर्व मंत्री अरुण यादव शाजापुर अल्प प्रवास पर आए। जहाँ उनका रामवीरसिंह सिकरवार के नेतृत्व में उनके स्वनिवास पर भव्य स्वागत किया गया। सिकरवार के निवास पर ही प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर दुःख व्यक्त किया और भाजपा सरकार की बहुत बड़ी लापरवाही को बताया। वहीं उन्होंने यूजीसी कानून के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही एसआईआर में कई अनजाने नामों से झूठी दावा/आपत्ति लगाने की भी कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बीएलओ को भी दावा/आपत्ति लगाने वाले नामों की जानकारी नहीं मिल रही तो कही आपत्ति लगाने वाले लोगों के पास पहुँच कर जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि हमको ही नही मालूम कि हमारे नाम से किसने आपत्ति लगाई है। ऐसे ही यादव ने यूजीसी के बारे में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को यह कहते हुए (समता के संवर्द्धन से संबंधित विनियम, 2026) पर रोक लगा दी कि ये प्रावधान पहली नज़र में अस्पष्ट हैं और इनका दुरुपयोग किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नए UGC नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की सुप्रीम कोर्ट बेंच ने केंद्र को नियमों को फिर से बनाने का निर्देश दिया है, तब तक इसके संचालन को स्थगित कर दिया है। हालांकि इस संदर्भ में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। भाजपा इसी तरह संविधान से छेड़छाड़ करती आ रही है। जो कि गलत है। सिकरवार ने भी प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है, यहाँ तक कि भाजपा इस संविधान को बदलने या खत्म करने की लगातार कोशिस कर रही है। उनकी नीति और नियत आमजनता अच्छी तरह से समझ रही है। रामवीरसिंह सिकरवार के निवास पर स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह गोहिल, विनीत दीक्षित, इरशाद खान, जयंत रामवीर सिंह सिकरवार, अशफाक खान, बालकृष्ण जी, दीपक निग़म, इरशाद नागोरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



