नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेनीगंज मे महिला को बुलाया, फिर मारपीट कर दिया घायल
हरदोई (आरएनआई) नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को बेनीगंज बुला कर एक युवक ने धार दार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम नाम के युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के करीमाबाद निवासीनी रामा सिंह पत्नी धीर सिंह ने बेनीगंज कोतवाली पहुंचकर थाने मे शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 13 जनवरी को मै अपने घर से दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान शिवम नाम के युवक का कॉल आया और नौकरी दिलाने की बात कहकर बेनीगंज रेलवे क्रासिंग समीप मुझे बुलाकर धार दार हथियार से शिवम ने हमला कर दिया। जिससे मै गंभीर रूप से लहूलुहान होकर घायल हो गयी।
कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि पीड़िता रामा की तहरीर पर शिवम नाम के युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



