नगर में लगेंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरा : मंत्री
हरदोई (आरएनआई) शहर के रेलवे गंज में आर एन ज्वैलर्स के सामने आयोजित रात्रि चौपाल में नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन अग्रवाल ने मौजूद लोगों से संवाद किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे नितिन अग्रवाल ने घोषणा की की शीघ्र ही उनकी विधायक निधि से नगर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रेलवे गंज में प्रकाश गुप्ता द्वारा आयोजित भव्य रात्रि चौपाल में खूब भीड़ उमड़ी मंत्री नितिन अग्रवाल के पहुंचते ही उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से सीधे जुड़कर संवाद किया उन्होंने कहा कि जब वह अपने परिवार के बीच बैठते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता उन्होंने व्यापारियों से भी समस्याएं जाननी चाहिए व्यापारियों की ओर से ऑनलाइन व्यापार की समस्या को प्रमुखता से रखा गया उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने नगर में विधायक निधि से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने मौके पर ही समस्याओं को निस्तारित किया कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को मंत्री जी के द्वारा कंबल का वितरण भी कराया गया इस मौके पर मंचासीन रहे प्रमुख लोगों में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माधुर मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार अजीत अवस्थी अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर राजा वकश सिंह और आयोजक अश्विनी कुमार गुप्ता मौजूद रहे आयोजन अश्विनी कुमार गुप्ता मंत्री श्री नितिन अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
रात्रि चौपाल के अवसर पर आयोजक प्रकाश प्रकाश गुप्ता के द्वारा आए हुए लोगों के लिए भव्य नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी इस व्यवस्था में गाजर का हलवा पकौड़ी ब्रेड पकोड़ा भुने हुए आलू मिठाई मूंगफली गरम-गरम दूध और चाय आदि शामिल रही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार गुप्ता आनंद कुमार गुप्ता प्रेम प्रकाश गुप्ता के कंधों पर रात्रि चौपाल की जिम्मेदारी रही रात्रि चौपाल में प्रमुख रूप से पूर्व सभासद राजीव गुप्ता पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता विजय कुमार गुप्ता विजय गन हाउस शिवांशु गुप्ता गरुड़ मार्केट प्रदीप गुप्ता प्रधान पवन अग्रवाल पवन जैन डॉक्टर सरनाथ अवस्थी कुमकुम महेश चंद्र गुप्ता व सभासद सुधीर बनिया भगवान शरण गुप्ता अमित कुमार गुप्ता राजकमल गुप्ता डब्बू भैया प्रधान महेश गुप्ता समय तमाम सभासद एवं अधिवक्ता गानों के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



