थाना परिसर में दिनदहाड़े चली गोली, जीरो टॉलरेंस पर सवाल
पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक
हरदोई (आरएनआई) जनपद के पाली थाना परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब थाने के अंदर ही दिनदहाड़े गोली चल गई। कानून के रखवालों के बीच बेखौफ अपराधी ने वारदात को अंजाम देकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े कर दिए।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को थाने के भीतर गोली मार दी। गोली लगने से महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसे पुलिस ने रविवार को बरामद कर थाने लाया था। इसी बात से नाराज पति ने थाने में ही गोली चला दी।
घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
दिनदहाड़े थाना परिसर में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूरा मामला पाली थाना, जनपद हरदोई का है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0



