डीएम अनुनय झा ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण

Jun 13, 2025 - 17:52
Jun 13, 2025 - 17:52
 0  594

हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष को देखा। उन्होंने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम का आवश्यकतानुसार अन्य आकस्मिक उद्देश्यों हेतु कंट्रोल रूम के रूप में किया जाये। उन्होंने पूछा कि कक्ष में लगे सभी एलईडी स्क्रीन सक्रिय हैं या नहीं। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी स्क्रीन सक्रिय हैं। जिलाधिकारी आपदा कक्ष की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये। यहाँ से वह शस्त्र अनुभाग पहुँचे। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी अभिलेखागार को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि दस्तावेजों का रखरखाव अच्छी तरह से किया जाये। स्थाई व अस्थाई दस्तावेजों को अलग अलग सूचीबद्ध किया जाये। इसके उपरांत उन्होंने संयुक्त हॉल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पटल पर कार्यरत कर्मचारियों की नेमप्लेट लगवाई जाये। नाजिर कक्ष के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि पुरानी व ख़राब आलमारियों को बदला जाये। संयुक्त हॉल के बाहर लगे नोटिस बोर्ड को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन लगवाई जाये जिस पर निविदा व अन्य सम्बंधित दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाये। भूमि अध्याप्ति कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने टूटी हुई कुर्सियों को बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखागार को देखा। यहाँ उन्होंने गन्दगी को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी तथा तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तावेजों को तहसील व परगना के अनुसार व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने फर्नीचर को बदला जाये। पुराने अनुपयोगी दस्तावेजों की बीडिंग करायी जाये। इसके बाद उन्होंने लोकवाणी का निरीक्षण किया। अन्त में उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को देखा तथा कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पटलों पर कार्मिकों की तैनाती का तार्किकीकरण कराया जाये। मरम्मत आदि का प्रस्ताव तैयार किया जाये। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख अनुभाग व प्रोबेशन कार्यालय को भी देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)