जाम की जकड़ में बालामऊ जंक्शन: सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री के सामने उठाई ओवरब्रिज की मांग, 13 फरवरी से तेज होगी मुहिम
कछौना हरदोई (आरएनआई) बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट और रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 258बी नगर पंचायत कछौना का मुख्य रेलवे क्रॉसिंग है। जिससे रोजाना वाहनों और पैदल राहगीरों, इमरजेंसी वाहनों व छात्रों का आवागमन होता है। परंतु ट्रेनों के कारण काफी देर तक गेट बंद रहने से दोनों तरफ भीषण जाम लग जाता है। जिसके कारण आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर आमजन कई बार शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। दैनिक आवागमन स्कूल, कॉलेज, जाने वाले छात्रों, राहगीरों, आपातकालीन मरीज, परेशान होते हैं। इस ज्वलंत मुद्दे को नगर पंचायत कछौना के बालामऊ जंक्शन रेलवे क्रॉसिंग 258बी पर लगने वाले जाम को सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री से भेंट कर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की है। सांसद द्वारा लगातार बालामऊ जंक्शन रेलवे क्रॉसिंग पर जनहित ओवर ब्रिज का मुद्दा उठाया जा रहा है। परंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह ज्वलंत समस्या बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार तहसील प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध न कराए जाने के कारण ओवर ब्रिज लटका हुआ है। नगर पंचायत कछौना पतसेनी से लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग पर बालामऊ जंक्शन में ट्रेनों के आवागमन के कारण रेलवे क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहती है। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिसमें स्कूली छात्र, इमरजेंसी वाहन, 108, 102, व राहगीर, फंस जाते हैं। गर्मी के मौसम में स्कूली छात्र-छात्रा काफी देर तक जाम में फंस जाने से बोझिल हो जाते हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल मरीज, गर्भवती महिलाएं,जाम में फंस जाने के कारण असमय मृत्यु के मुंह समा जाते हैं। कई बार अनहोनी घटनाएं भी घट चुकी हैं। इस ज्वलंत मुद्दे से आमजनमानस काफी आजिज आ चुके हैं। आम नागरिक व व्यापारी बंधु, सामाजिक संगठन, इस मुद्दे को लेकर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल विभाग के अधिकारियों विधायक, सांसद, से की है। सांसद अशोक रावत ने इस मुद्दे को सदन व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर अवगत कराया। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कन्नौजिया ने बताया इस मुद्दे को लेकर मुहिम चलाई जाएगी, 13 फरवरी को प्रस्तावित रेल के महाप्रबंधक बालामऊ जंक्शन आगमन पर ज्ञापन दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

