जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश

Jun 27, 2025 - 15:39
Jun 27, 2025 - 15:41
 0  162
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने नियमित जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवाई गयी। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 07 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। जिलाधिकारी अनुनय की जन सुनवाई में ही अब तक 120 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्र्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)