चीन में बड़ी रेल दुर्घटना: परीक्षण के दौरान ट्रेन की टक्कर से 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत, कई घायल

Nov 27, 2025 - 10:48
 0  243
चीन में बड़ी रेल दुर्घटना: परीक्षण के दौरान ट्रेन की टक्कर से 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत, कई घायल

बीजिंग (आरएनआई)। चीन के युनान प्रांत में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहां परीक्षण के लिए चलाई जा रही एक ट्रेन ने ट्रैक पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों को कुचल दिया। इस घटना में 11 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा तब हुआ जब ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण ट्रायल पर थी। यह ट्रेन रेलवे लाइन पर लगे भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन जब एक मोड़ से गुजर रही थी, उसी समय ट्रैक पर कर्मचारी काम कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें संभलने का मौका दिए बिना टक्कर मारती हुई निकल गई।

यह घटना कुनमिंग रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि परीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं हुआ।

चीन में रेलवे सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह हादसा एक बार फिर से सिस्टम की खामियों को उजागर करता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.