गौचर भूमि पर मंदिर निर्माण रोका, राजस्व कर्मियों पर तोड़फोड़ का आरोप; कंजड़ों ने किया हंगामा

Jul 17, 2025 - 18:57
Jul 17, 2025 - 19:00
 0  459

विजयीपुर/फतेहपुर (आरएनआई) विजयीपुर से नरैनी मार्ग पर गौचर की जमीन पर मंदिर बनाने की शिकायत ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से की थी। ग्रामीणों की शिकायत निर्माणाधीन मंदिर के काम को बंद कराया गया। हालांकि इस दौरान कंजडो ने सड़क जाम कर राजस्व कर्मचारियों पर मनमानी तरीके से मंदिर तोड़ने का आरोप लगाया। नरैनी मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के समीप गौचर की जमीन पर करीब साल भर से आधा सैकड़ा कंजड़ झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए हैं। उसी जमीन गाटा संख्या 112 पर वह एक छोटे से मंदिर का निर्माण करा रहें थें। जिसकी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार की देर शाम कानून गो उमादत्त तिवारी राजस्व कर्मचारी विनय कुमार, आदित्य कुमार व किशोरी लाल के साथ मंदिर के निर्माण को रोकने पहुंचे थे। राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने की बात कही। इस दौरान कंजडो ने राजस्व कर्मियों पर मनमानी तरीके से मंदिर तोड़ने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर सड़क पर बैठ गए। कंजडो के सड़क पर बैठने से आवागमन बाधित होने लगा। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने मंदिर के काम को बंद करा। हालांकि कंजडो ने राजस्व कर्मियों पर मंदिर तोड़ने व झोपड़ी पर आग लगाने का आरोप लगाया। कंजडो का आरोप था कि राजस्व कर्मियों द्वारा उनके मंदिर को तोड दिया गया और उनकी झोपड़ी पर आग लगा दी गई जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद हल्का लेखपाल किशोरी लाल ने बताया कि कंजडो द्वारा गौचर की भूमि पर मंदिर बना अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंदिर के निर्माण पर रोक लगाई गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0