खोदी गयी सड़को/मार्गो में पाइप लाइन डालने के बाद ठीक कराते जाये-जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) आज जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिये कि जिन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़को/मार्गो में पाइप लाइन डालने के बाद ठीक कराते जाये और जहां भी पाइप लीकेज, जल आपूर्ति बाधित एवं कनेक्शन में विलम्ब की शिकायतें प्राप्त हो उनका तत्काल गुणवत्तापरक निस्तारण करायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडबाल से कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यो का निरीक्षण करें और जिन गांवों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो वहां के जेई व एई पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने सभी जेई/एई को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यो को गम्भीरता से लें और सभी परियोजनाएं समय पर पूर्ण करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
--------------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



