पीएनबी का मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम: किसानों को डिजिटल ऋण योजनाओं और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

May 8, 2026 - 18:00
May 8, 2026 - 18:00
 0  405

बदायूं (आरएनआई) बदायूं में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों और बैंक ग्राहकों को नई डिजिटल कृषि योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कई लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 8 मई 2026 को बदायूं, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। बदायूं में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विशाल कंसल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बैंक के प्रधान कार्यालय से पहुंचे महाप्रबंधक गौरव गुप्ता ने किसानों और स्वयं सहायता समूहों को बैंक के नए डिजिटल उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। इनमें ट्रैक्टर एक्सप्रेस, डिजी गोल्ड, डिजी श्रेष्ठा, डिजी डेयरी, कृषि तत्काल ऋण और गृह वाटिका जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा बैंक ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद बैंक अधिकारियों ने किसानों को कृषि ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रमुख रंजीत कुमार चौबे, उप मंडल प्रमुख सुमित कुमार विश्वकर्मा, मुख्य प्रबंधक मोइन अख्तर, पीएलपी प्रमुख धरिंदर तिवारी और सिविल लाइंस शाखा प्रबंधक नंद लाल समेत बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाब नेशनल बैंक के इस मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ना रहा, ताकि ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0