'खून से पत्र' लिख सुर्खियों में आए दिनेश कौशिक अब बांके बिहारी कॉरिडोर पर मौन क्यों?
मथुरा (आरएनआई) वर्तमान में ब्रज में लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना कर लोगों का ध्यान अपनी ओर कुछ समय तक खींचने के बाद ग़ायब हो जाते है उन हथकड़े से सुर्खियों को बटोरने के बाद उनके संबध बनने लगते है और इस प्रकार के लोग अपने कार्य को बहुत ही चालाकी से करा लेते है इसी प्रकार सपा सरकार में मथुरा गोवर्धन निवासी दिनेश कौशिक सपा पदाधिकारी थे सपा सरकार में प्रोपर्टी डीलर्स थे ,धंधा जोर पर था बीजेपी सरकार में प्रोपर्टी का काम नहीं चलने पर हिंदूवादी नेता बन गए और हिंदू वादी संगठन का चोला पहन कर श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन शुरू कर दिया ओर लोगों की देखा देखी कोर्ट में वाद दायर कर दिए। सुर्खियों में बने रहने ओर मीडिया कर्मियों से दोस्ताना व्यवसाय अपनाते हुए मुख्यमंत्री को खून से अनेकों पत्र लिख मीडिया में जारी कर प्रकाशित कराए। कुछ समय बाद ऐलान किया जब तक श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन सफल नहीं हो जाता है पैरों में पादुका नहीं पहनेंगे और अन्न ग्रहण नहीं करेंगे फल ही खाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री से नजदीकिया के कारण स्थानीय प्रसाशान में प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है।
वर्तमान में वृंदावन में बांके बिहारी कोरिडोर प्रकरण में इनकी चुप्पी भी कुछ इशारा कर रही हैं जबकि हिंदूवादीअन्य संगठन पक्ष विपक्ष में कोरिडोर मसले पर अपने अपने तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
मेडिकल साइंस के अनुसार खून कुछ ही समय में खुले में गड़ा हो जाता है इतना लंबा पत्र लिखने के लिए अत्यधिक मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है जो पत्र खून से लिखे हैं उनकी फोरेंसिक जांच से ही पता चल सकता हैं उक्त रक्त किस प्रकार का है मिलावटी है या वास्तविक।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



