कार्यालय से गायब रहते हैं बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 अक्टूबर से अब तक शाहाबाद में दो बार आए सीडीपीओ
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सीडीपीओ राहुल सिंह 14 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक मात्र दो बार कार्यालय पहुंचे हैं उनकी अनुपस्थिति के चलते विभागीय कार्य संपादित नहीं हो पा रहे हैं। टोडरपुर सीडीपीओ शाहाबाद में कार्यवाहक सीडीपीओ का चार्ज संभाले हैं लेकिन अपनी मूल तैनाती टोडरपुर में भी सीडीपीओ एक-एक सप्ताह गायब रहते हैं। बुधवार को रियलिटी चेक में दोपहर 12:21 पर उनकी कुर्सी खाली मिली। मोबाइल पर पूछने से उन्होंने बताया कि वह टोडरपुर में अपने कार्यालय पर मौजूद हैं। ब्लॉक टोडरपुर में सीडीपीओ राहुल सिंह की अनुपस्थिति के चलते विभागीय कार्य संपादित नहीं हो पा रहे हैं। ठीक इसी तरह से उन्हें शाहाबाद सीडीपीओ का चार्ज भी दिया गया है। यहां पर भी 14 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक उनकी मात्र दो बार ही उपस्थित बताई गई। इस रिपोर्टर ने 12:21 पर सीडीपीओ के टोडरपुर कार्यालय का रियलिटी चेक किया तो सीडीपीओ की कुर्सी खाली दिखाई जिसे रिपोर्टर ने लाइव लोकेशन के साथ अपने कैमरे में कैद कर लिया। पूंछने पर अन्य कर्मचारियों ने बताया कि साहब आज नहीं आए हैं। रिपोर्टर ने उसके बाद शाहाबाद कार्यालय पर रियलिटी चेक किया तो पता चला कि साहब यहां भी नहीं है। डीपीओ से जब फोन पर वार्ता की गई कि आप से विभागीय बातचीत करनी है तो उन्होंने बताया कि वह टोडरपुर कार्यालय पर मौजूद है। रिपोर्टर द्वारा यह कहे जाने पर कि मैं 12:21 पर रियलिटी चेक करके वापस शाहाबाद आया हूं जिसका फोटो और वीडियो उसके पास है तो थोड़ी देर के लिए फोन पर सन्नाटा छा गया। सीडीपीओ का कहना है कि ऐसे वीडियो रोज बनाए जाते हैं। मैं एस आई आर की ड्यूटी पर क्षेत्र में दौड़ता रहता हूं इसलिए कार्यालय उपस्थिति कम हो पा रही है। एसडीएम और तहसीलदार के साथ परमानेंट मीटिंग में दिखाई देता हूं। फिलहाल सीडीपीओ की टोडरपुर और शाहाबाद दोनों कार्यालय से अनुपस्थित विभागीय कार्यों के संपादन में बाधा बन रही है। बताया जाता है कि सीडीपीओ राहुल सिंह का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी व्यवहार ठीक नहीं रहता है इससे कर्मचारी भी आक्रोशित रहते हैं, फिलहाल सीडीपीओ की हेकड़ी और अनुपस्थित चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

