कायस्थ समाज के लिए समर्पित है कायस्थ महासभा 7235 भारत: सत्य प्रकाश श्रीवास्तव

Feb 3, 2026 - 23:40
 0  189
कायस्थ समाज के लिए समर्पित है कायस्थ महासभा 7235 भारत: सत्य प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर (आरएनआई) बंगाल से शुरू हुआ कायस्थ महासभा 7235 भारत आज देश स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तेज़ी से पूरे देश में विस्तार हो रहा है उक्त विचार कायस्थ महासभा 7235 भारत के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर दौरे पर आए कायस्थ महासभा 7235 के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब के उमरपुर आवास पर अपने स्वागत अभिनंदन समारोह में कहा कि कायस्थ समाज जौनपुर का नाम देश भर में चर्चा में रहता है और लोग आपसी एकजुटता का मिसाल देते है।

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है अभी महाराष्ट्र में प्रदेश कार्यसमिति बैठक मुंबई में हुआ था जिसमें कायस्थ समाज ने भारी संख्या में शामिल हो कर कायस्थ महासभा 7235 से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाए बैठक में सांसद संजय निरुपम जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंत्री अधिकारी ने मार्गदर्शन दिया और मुंबई में भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर निर्माण हेतु साथ देने का वादा किया। और कहा कि कायस्थ समाज ने देश के आजादी से लेकर आज तक राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है और करता रहेगा।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत संगठन कायस्थ समाज को जोड़ने एवं जागरूक करने का कार्य करता है और जौनपुर में एक नई पीढ़ी युवाओं की फौज खड़ी हो गई हैं 

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कायस्थ महासभा 7235 संगठन मजबूत किया जा रहा है शीघ्र ही लखनऊ में एक प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कायस्थ सम्मलेन आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे और कहा कि शीघ्र ही लखनऊ में एक प्रदेश कार्यालय खोला जाएगा।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा एवं जिला अध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जी ने किया संचालन कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।

सम्मान समारोह में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव,कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू , राष्ट्रीय नेता उमेश श्रीवास्तव फूफा अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, डॉ सुधीर श्रीवास्तव, डॉ मिथलेश श्रीवास्तव,अमर श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.