कर्नाटक सरकार की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी राव निलंबित

Jan 20, 2026 - 17:51
Jan 20, 2026 - 17:51
 0  648

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी राव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिसमें उनके कार्यालय में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर मर्यादा और कानून के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1