कछौना के ब्लॉक सभागार में कृषि निवेश मेला आयोजित: उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Jan 19, 2026 - 20:23
Jan 19, 2026 - 20:23
 0  27
कछौना के ब्लॉक सभागार में कृषि निवेश मेला आयोजित: उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना ब्लॉक सभागार में सोमवार को विकास खण्ड स्तरीय 'कृषि निवेश मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता संचित अग्रवाल उपस्थित रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ० अंजलि शाहू ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे रसायनों का कम प्रयोग कर भूमि की उर्वरा शक्ति बचाई जा सकती है। अपर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, विशेषकर डीएपी की सीमित मात्रा के उपयोग पर चर्चा की। मृदा विशेषज्ञ प्रभात वर्मा ने मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। खण्ड विकास अधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, "विकास खण्ड स्तर पर ऐसे मेलों का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सीधे आप तक पहुँचाना है। किसान भाई नई तकनीकों और विभागीय अनुदानों का लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी करें। विकास खण्ड कार्यालय हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। "किसान भाई केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि सरकारी योजनाओं और आधुनिक यंत्रों का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें। ब्लॉक प्रशासन हर स्तर पर किसानों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।" राजकीय कृषि बीज भण्डार के प्रभारी संतोष कुमार ने सहफसली खेती के लाभ बताए। उन्होंने घोषणा की कि गन्ने के साथ उर्द और मूंगफली (गन्ना + उर्द/मूंगफली) के लिए निःशुल्क बीज वितरण की बुवाई के लिए किसानों को बुकिंग के बाद निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों और डेयरी उत्पादों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मेले में विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया, मौर्या बीज भण्डार ने कृषि यंत्रों, रासायनिक उर्वरकों और उन्नत बीजों की प्रदर्शनी लगाई।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि ने स्टॉल लगाकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं राजकीय कृषि रक्षा इकाई, पशुपालन विभाग का 'सुविधा स्टॉल' और डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी अपने उत्पादों व सेवाओं की जानकारी दी, जिससे किसानों को विशेषज्ञों द्वारा सीधे जानकारी प्राप्त हुई।

                   इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल, खण्ड विकास अधिकारी कछौना महेश चन्द्र, कृषि वैज्ञानिक डॉ० अंजलि शाहू, अपर जिला कृषि अधिकारी अमीनुद्दीन अंसारी, मृदा विशेषज्ञ प्रभात वर्मा, राजकीय कृषि बीज भण्डार के प्रभारी संतोष कुमार, पशुपालन विभाग से चन्द्रभान, रोहित सिंह एटीएम, अखिलेश कुमार एडीओ एजी, कृषि रक्षा प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, कमलेश कुमार बीटीएम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे। इस गोष्ठी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं को समझने का सीधा अवसर प्राप्त हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)