आदिवासी समाज और बस्तर के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी बजट

Feb 1, 2026 - 21:26
 0  135
आदिवासी समाज और बस्तर के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी बजट

कांकेर (आरएनआई) ईश्वर कावड़े, जनजातीय मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, जिला कांकेर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला समावेशी बजट बताया है।

कावड़े ने कहा कि यह बजट आदिवासी समाज के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में पूंजीगत व्यय को उच्च स्तर पर रखते हुए सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढाँचों को सुदृढ़ करने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है, जिसका सीधा और स्थायी लाभ बस्तर जैसे आदिवासी बहुल अंचलों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, छात्रावास सुविधाओं और डिजिटल शिक्षा के विस्तार से बस्तर के आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी, जिससे शैक्षणिक पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।

कावड़े ने आगे कहा कि वन-आधारित आजीविका, लघु वनोपज, कृषि और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने से बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आदिवासी समाज के लिए सम्मान, अवसर और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.