आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्म गुरुओं से किया संवाद

Jun 25, 2025 - 19:38
Jun 25, 2025 - 19:39
 0  162
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्म गुरुओं से किया संवाद

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आगामी काँवड़ यात्रा, रक्षाबंधन, मोहर्रम आदि के त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये धर्मगुरुओं से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम में ताजिया की ऊंचाई सीमा में रखी जाये। जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाये। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये। जिन स्थानों पर पूर्व का विवाद का इतिहास रहा है वहाँ विशेष निगरानी रखी जाये। ढीले व जर्ज़र तारों को ठीक किया जाये। काँवड़ व जुलूस के मार्ग के के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक बर्न वार्ड बनाया जाये। आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। एम्बुलेंस को सक्रिय रखा जाये। पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि कर्बला की साफ सफाई करायी जाये। मार्गो व नालियों की साफ सफाई करायी जाये। काँवड़ यात्रा के दौरान घाटों पर व्यापक व्यवस्था की जाये। काँवंड़ियों के आवागमन मार्ग में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करा ली जाये। जरसेनामऊ के पास गड्ढों को ठीक कराया जाये। लखनऊ चुंगी से नयागाँव तक का मार्ग ठीक कराया जाये। घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। मंदिरों के आसपास पानी की आपूर्ति निर्बाध रखी जाये। आस पास के नल ठीक करा लिए जाएं। मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की जाये। नगर क्षेत्र में बिना अनुमति कोई भी भंडारा न लगने दी जाये। भण्डारों की सूची रखी जाये। जल भराव वाले स्थानों पर फॉगिंग व मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया जाये। ठहरने के लिए कैम्प भी लगवाए जाएं। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक सन्देश प्रसारित न किया जाये। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा चाक चौबंद रखी जाये। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाये। महाशिवरात्रि की तैयारी अभी से कर ली जाये। काँवड़ की ऊंचाई सीमा में रखी जाये। यात्राओं को चिन्हित कर लिया जाये। डॉयल 112 सक्रिय की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, सम्बंधित अधिकारी व धर्म गुरु आदि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)